आजादी का अमृत महोत्सव व हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक गोंडा आकाश तोमर के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन गोंडा में वीर रस संध्या का किया गया आयोजन

गोंडा जनपद/


अमित कुमार श्रीवास्तव


आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के तहत चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के क्रम में आज दिनांक 13 अगस्त 2022 को पुलिस अधीक्षक गोंडा आकाश तोमर के निर्देशन में पुलिस लाइन गोंडा में वीर रस संध्या का आयोजन किया गया। जिसमे पुलिस के जवानों एवं पुलिस परिवार के बच्चों द्वारा वीर रस संध्या में प्रतिभाग किया गया। जिसके तहत मनमोहक वीर रस की कविताओं एवं संगीत कार्यक्रमों का मंचन किया गया। नन्हे मुन्ने बच्चों व पुलिस के जवानों द्वारा प्रस्तुत वीर रस के सांस्कृतिक कार्यक्रम ने उपस्थित अधिकारी/कर्मचारी व अभिभावकों का मन मोह लिया।  वीर रस संध्या में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण व बच्चों के अभिभावकों द्वारा नन्हे-मुन्ने बाल कलाकारों व पुलिस के जवानों का तालियों के गड़गड़ाहट से उत्साहवर्धन किया गया। इस क्रम में उपस्थित सभी बच्चों व उनके परिजनों को सूक्ष्म जलपान प्रदान किया गया। अंत में पुलिस अधीक्षक गोंडा आकाश तोमर द्वारा बच्चों को आजादी एवं तिरंगे का महत्व बताते हुए भारत के स्वतंत्रता संग्राम के बारे में विस्तार  से बताया गया।

*इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, क्षेत्राधिकारी करनैलगंज मुन्ना उपाध्याय, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक शिल्पा वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक यशवंत प्रताप सिंह, पीआरओ पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।*

इंदिरा इंटरनेशनल स्कूल की तरफ से तिरंगा यात्रा निकाली गई

जनपद गोंडा/अमित कुमार श्रीवास्तव


 


गोंडा जनपद आजादी_की_75वी_वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे आजादी_के_अमृतमहोत्सव व HarGharTiranga अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक गोंडा आकाश तोमर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ने इंदिरा इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों द्वारा निकाली जा रही तिरंगा_रैली में प्रतिभाग किया संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया रैली शहीद ए आजम भगत सिंह इंटर कॉलेज में पहुंचकर भगत सिंह की प्रतिमा के समक्ष पुष्प समर्पण के बाद समाप्त हो गई पूरी यात्रा के दौरान एसएसपी स्वयं तिरंगा साथ में लेकर चल रहे थे इस मौके पर कालेज की प्रधानाचार्य एच मोलाय वरिष्ठ पत्रकार जानकी शरण द्विवेदी यातायात निरीक्षक अभिनव प्रताप सिंह समेत कालेज के शिक्षक इमैनुअल, सईद खान, सोनाली उपाध्याय, मोहम्मद इमरान आदि शामिल रहे





सीसीटीएनएस योजना के सफल संचालन हेतु डिस्ट्रिक मिशन टिम गोष्टी का हुआ आयोजन


जनपद गोंडा/अमित कुमार श्रीवास्तव

*👉अपर पुलिस अधीक्षक गोंडा ने कंप्यूटर ऑपरेटर/ सीसीटीएनस कर्मी को त्रुटिरहित फीडिंग संबंधित दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

             पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश एवं तकनीकी सेवाएं मुख्यालय उत्तर प्रदेश के द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में सीसीटीएनएस योजना के सफल संचालन हेतु आज दिनांक 13-08-2022 को पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक गोंडा/नोडल अधिकारी सीसीटीएनएस शिवराज ने जनपद के कंप्यूटर ऑपरेटर/ सीसीटीएनएस कर्मियों के साथ सीसीटीएनएस के संबंध में समीक्षा गोष्टी की, जिसमें उन्होंने सीसीटीएनएस पर की गई अब तक की फीडिंग का अवलोकन करते हुए निर्देशित किया कि ऑनलाइन चरित्र प्रमाणपत्र आवेदनो को समय से पूर्ण कर अपलोड किया जाए, सीसीटीएनएस पर की जाने वाली फीडिंग को तत्समय संबंधित कॉलम में फीड किया जाए, सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित गैंगस्टर एक्ट से संबंधित मुकदमों में तत्काल गिरफ्तारी कर उन मुकदमों का तत्काल निस्तारण कराए जाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
*इस मौके पर प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक शिल्पा वर्मा, डिस्टिक कोऑर्डिनेटर राजदीप यादव, जनपद के समस्त थानों के कंप्यूटर ऑपरेटर/सीसीटीएनस कर्मी मौजूद रहे।*

गोंडा में गूंजे भारत माता के जयघोष: स्कूली बच्चों, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा

जनपद गोंडा/अमित कुमार श्रीवास्तव


आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देश भर में घर घर तिरंगा, हर घर तिरंगा यात्रा अभियान चलाया जा रहा इस अभियान के माध्यम से तिरंगा यात्रा निकालकर सभी लोगों को घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। तिरंगा रैली में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों, समाजसेवी संगठनों और शासकीय स्कूली बच्चों द्वारा हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज द्वारा किया गया।




*हाथ में देश की शान तिरंगा थाम कर चल रहे थे बच्चे*

अपर पुलिस अधीक्षक गोंडा शिवराज ने एम्स इंटर कॉलेज के बच्चों द्वारा निकाली जा रही 200 मीटर भव्य तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली में शामिल स्कूल के बच्चे हाथो में तिरंगा लिये चल रहे थे और भारत माता की जयकारे लगा रहे थे। तो वहीं प्रशासनिक अधिकारियों, समाजसेवी संगठनो के लोग भी देश की आन बान शान तिरंगा को हाथों में थामे चल रहे थे और देशभक्ति के नारे लगाए। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया कि *आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आजादी का पर्व अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। प्रत्येक नागरिक को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर आजादी का जश्न मनाने हेतु आह्वान किया गया। इस अभियान के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए शहर के विभिन्न मार्गों से तिरंगा रैली निकाली गई।*
इसी प्रकार जनपद गोंडा के समस्त थाना क्षेत्र में भव्य तिरंगा रैली निकाल कर आम जनमानस को जागरूक किया गया।

आजादी के अमृतमहोत्सव व हर घर तिरंगा अभियान 2022 के तहत पुलिस लाइन गोंडा मे पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों का हुआ सम्मान समारोह

जनपद गोंडा/अमित कुमार श्रीवास्तव

*अपर पुलिस अधीक्षक ने मेधावी बच्चों को सम्मानित कर किया गया उत्साहवर्धन*

 आजादी की 75वी वर्षगांठ के उपलक्ष्य मे मनाए जा रहे  आजादी के अमृत महोत्सव व हर घर तिरंगा अभियान 2022 के तहत आज दिनांक 13.08.2022 को पुलिस अधीक्षक गोंडा आकाश तोमर के निर्देशन मे  पुलिस लाइन गोंडा मे पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस लाइन/पी0ए0सी0 में उल्लेखनीय सराहनीय उपलब्धि हासिल करने वाले पुलिस परिवार के 75 मेधावी बच्चे जिनमें 38 लड़कियां एवं 37 लड़के सम्मिलित हुए। अपर पुलिस अधीक्षक गोंडा शिवराज ने सम्मिलित हुए बच्चों को विभिन्न प्रकार के खेलकूद उपकरण प्रदान किया तथा बच्चों को देशभक्ति की प्रेरणा देने वाली राष्ट्रीय संस्कृत की पुस्तकें कॉमिक्स बुक भी दिया। प्रत्येक बच्चों को तिरंगा, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया  गया।
*इस मौके पर क्षेत्राधिकारी तरबगंज मुन्ना उपाध्याय, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक शिल्पा वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक यशवंत प्रताप सिंह, पुलिस परिवार के मेधावी बच्चे व उनके साथ आए अभिभावक व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।*


पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों पर किया गया थाना समाधान दिवस का आयोजन

जनपद गोंडा/अमित कुमार श्रीवास्तव

समाधान दिवस के अवसर पर आज दिनांक 13.08.2022 को पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर के निर्देशन में जनपद गोण्डा के सभी थानों पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया । जिसमें आने वाले फरियादियों की शिकायतों को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक आदेश-निर्देश दिए गए। समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा थाना समाधान दिवस पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण कराया गया। जनपद के समस्त थानों से


कुल- 182 प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें 35 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष राजस्व संबंधित प्रकरण में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को निस्तारण हेतु मौके पर रवाना किया गया l
 *इस दौरान राजस्व एवं पुलिस के अन्य अधि0/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।*

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ने की जनसुनवाई

जनपद गोंडा/अमित कुमार श्रीवास्त




गोंडा जनपद आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे “आजादी के अमृत महोत्सव” के क्रम में आज दिनांक–13.08.2022 को पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज द्वारा “राष्ट्रीय लोक अदालत” के अवसर पर जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्या सुनकर तत्काल गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। लोक अदालत का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा वाद का निस्तारण कराना है।

*इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी तरबगंज संसार सिंह राठी, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक शिल्पा वर्मा व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।*